Search

 
 
 

भाजपा नहीं चाहती कि राज्य के आदिवासी व दलित परिवारों को उनका सम्मान व अधिकार मिले: हेमंत सोरेन

 
Chatra: मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार झारखंड के गरीब-गुरबा और आदिवासी दलित के लिए लड़ाई लड़ रही है. वहीं दूसरी ओर विपक्ष की भाजपा तरह-तरह के षड्यंत्र को रचकर मुझे और मेरी सरकार को अस्थिर करने के लिए जांच एजेंसियों को आगे लाकर जेल भेजने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इतने में इनका मन नहीं भरा तो भाजपा के लोग परिवार की लड़ाई करवा रहे हैं. मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को चतरा जिले के टंडवा पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. वहां मुख्यमंत्री ने टंडवा के पशु मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी मनोज चंद्रा के पक्ष में प्रचार किया. उन्होंने सरकार की 5 वर्षों की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के ऋण माफी से लेकर घर के बिजली बिल की माफी और महिलाओं और बेटियों के सम्मान के लिए कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले रोटी, बेटी और माटी की बात करते हैं. लेकिन उन्हें भाजपाइयों के गुजरात में एक बेटी के साथ 25 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, लोगों को लगा कि सुप्रीम कोर्ट उन आरोपियों को सजा देगी. लेकिन चुनाव आते ही वे चुनाव प्रचार में मिल गये. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग नहीं चाहते कि राज्य के आदिवासी और दलित परिवारों को उनका सम्मान और अधिकार मिले, इसलिए भाजपा के एक दर्जन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री झारखंड में गिद्ध की तरह घूम रहे हैं. इसे भी पढ़ें -पत्थरबाज">https://lagatar.in/stone-pelters-have-gone-on-the-journey-of-ram-naam-satya-hai-yogi/">पत्थरबाज

राम नाम सत्य है की यात्रा में जा चुके हैं : योगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही