Search

भाजपा विकास और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है : संजय सेठ

  • संजय सेठ ने किया जनसंपर्क, बोले-देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा का जिताएं
  • हमारे प्रधानमंत्री काम करते हैं, वहीं कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है
Ranchi : सांसद संजय सेठ ने कहा कि कमजोर वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना मोदी जी का लक्ष्य है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए तत्पर हैं. वह जनसंपर्क अभियान के दौरान बुधवार को आयोजित सभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनके सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिये ऋण उपलब्ध करा रहे हैं. भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास. इन्हीं मूल मंत्र के साथ हमारे प्रधानमंत्री काम करते हैं, वहीं कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर चुनाव जीतना चाहती है. प्रधानमंत्री का संकल्प है विकसित भारत और हम उसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. संजय सेठ ने बुधवार को हटिया विधानसभा के नगड़ी प्रखंड, ऐडचेरो, साहेर, नगड़ी, नारो, ललगुटवा, नयासराय, दलादिली, रामपुर, गुंदली पोखर में अभियान चलाया.

विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री को तीसरी बार विजयी बनाएं : नवीन

विधायक नवीन जायसवाल ने कहा आज झारखंड भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और यहां के मंत्री के करीबी नौकर के घर से 32 करोड़ रुपये काली कमाई के निकल रहे हैं तो मंत्री के घर में कितना पैसा होगा, यह पूरी झारखंड की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. इसलिए देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल के निशान पर बटन दबाकर रांची से सांसद संजय सेठ को जिताएं. मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, प्रदीप सिन्हा, चूड़ामणि महतो, राकेश केसरी, नेहा सिंह, कुणाल सहदेव, कमलेश ओहदार, दिलीप तिर्की, शीतल साहू, नरेश बैठा, सुधाकर चौबे, अनिल गोप, रेणु देवी, शीला देवी, बलवंत, चरण कुशवाहा, कमलेश ओहदार, डॉ. मांसा बेन, जय कृष्ण महतो, संजय महतो, गुड्डू राम, नंदकिशोर, मधुबाला देवी, हेमंत केसरी, मंगल उरांव, लाल प्रकाश नाथ सिंह, लाल प्रकाश नाथ शाहदेव, दिलीप सिंह, कृष्ण महतो आदि शामिल थे.

केसरवानी वैश्य समाज की संगोष्ठी में शामिल हुए संजय सेठ, की अपील

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/6-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची जिला केसरवानी वैश्य समाज के मतदाता जागरुकता संगोष्ठी में सांसद संजय सेठ शामिल हुए. उन्होंने सभी लोगों से 25 तारीख को राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा को वोट करने की अपील की. मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, कार्तिक केसरी, हेमंत केसरी, कैलाश केसरी, मोहन केसरी, मिथिलेश केसरी, रेखा केसरी, राधेश्याम केसरी, रूपा केसरी, नवीन केसरी, मंटू केसरी, दौलत राम केसरी आदि शामिल थे.

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक

सांसद संजय सेठ ने कुशवाहा समाज के लोगों संग बैठक में शामिल होकर उनकी समस्याओं को सुना एवं 25 तारीख को राष्ट्र निर्माण में लोगों से वोट करने की अपील की. मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, चूड़ामणि महतो, केदार महतो,अभय कुमार महतो, शिवचरण कुशवाहा, सुनील कुमार, सुदर्शन महतो, प्रयाग महतो, रेणु कुमारी, मधुबाला आदि शामिल थे.

महिला मोर्चा ने किया जागरूक

साथ ही रांची महानगर महिला युवा मोर्चा की ओर से सभी मंडल, ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंडलों में सभा एवं जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को भाजपा के प्रति मतदान के लिये जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-arrested-minister-alamgir-alam-after-6-hours-of-interrogation/">BREAKING

: 6 घंटे की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//