Search

BJP-EC बंटी और बबली की भूमिका में : सुप्रियो

Ranchi: झामुमो ने इलेक्शन कमीशन (EC) पर भाजपा के इशारे में काम करने आरोप लगाया है. कहा कि जिस प्रकार बंटी और बबली मूवी में दोनों की जोड़ी ताजमहल बेच देते थे, उसी प्रकार भाजपा और इलेक्शन कमीशन बंटी और बबली की भूमिका निभाते हुए जम्हूरियत और लोकतंत्र को प्रभावित करना चाहते हैं. अगर झारखंड के इलेक्शन शिड्यूल पर बारीकी से नजर डाली जाए तो कमाल की कुटिल नीति चली गयी है. झारखंड विधानसभा की पटकथा असम में लिखी गयी, मुहर दिल्ली भाजपा मुख्यालय में लगी और इलेक्शन कमीशन उसे केवल जारी किया. आखिरकार एक ही जिले में दो अलग-अगल तिथियों में चुनाव कराने का निर्णय क्यों हुआ. क्या ये लोग ही बहुत अधिक बुद्धिमान और शातिर हैंं और देश में सारे बेवकूफ. ऐसा नहीं है. मांडू, रामगढ़, खिजरी और सिल्ली के चुनाव तिथि पर नजर डाली जाए तो सारी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी. ये विधानसभा निकट के किस विधानसभा के चौहद्दी को छूती है. अगर सिल्ली और खिजरी की बात करें तो वह तमाड़, ईचागढ़, हटिया सहित कई विधानसभा को प्रभावित करती है. इसी तरह से मांडू और रामगढ़ की बात करें तो इसकी सीमा कांके, हजारीबाग, बड़कगांव, गिरिडीह, कोडरमा विधानसभा की टच करती है. यानि की स्पष्ट है कि चुनाव के दिन निकट के वैसे विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सभा करायी जाए ताकि जहां चुनाव है, वहां उसे प्रभावित किया जा सके. यह बातें झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयेाजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही.

हमारे स्टार प्रचारकों को भी मिले समान सुविधा,समान अवसर

उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में न जनता मूर्ख है न राजनीतिक दल या नेता. इतनी सी चालकी तो हमलोग भी भाजपा से सीख ही गए हैं. सुप्रियो ने कहा कि चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ओर प्रत्याशियों को समान अवसर प्रदान होना चाहिए. अगर भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह स्टार प्रचारक हैं, नो फ्लाईंग जोन घोषित हो सकता है तो हमारे नेता भी हमारे दलों के स्टार प्रचारक हैं. इसलिए इलेक्शन कमीशन सभी दलों, सभी नेताओं और सभी प्रत्याशियों को समान अवसर एवं सुविधा प्रदान करे.

हरियाणा में चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन जैसी चालाकी EC ने की 

सुप्रियो ने इलेक्शन कमीशन के साख पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन जैसी चालाकी की गयी. ऐसी चालाकी लोकसभा में भी की गयी. चाहे वह वोट गिनती में बढ़ोतरी का हो फिर ईवीएम मशीन चार्जिंग का. जिसके तहत 70 सीटें प्रभावित की गयी. सुप्रियो ने सीधा सवाल करते हुए कहा कि कोई भी बैटरी वाल उपकरण हम चलाते हैं तो सात से आठ घंटे के बाद उसकी बैटरी कम होती है, आखिरकार हरियाणा विधानसभा चुनाव में इतने घंटे मशीन चलने और उपयोग होने के बाद कई इवीएम की बैटरी कम क्यों नहीं हुई. कहा कि यह बड़ी चालाकी और खेला थ इलेक्शन कमीशन का. कई ऐसे सवाल हैं जिससे आने वाले दिनों में इलेक्शन कमीशन को जूझना पड़ेगा. सुप्रियो ने भाजपा और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह अब भी केंद्रीय एजेंसियों और संस्थाओं को अपने हिसाब से संचालित करना छोड़ दे और उन्हें निष्पक्ष तरीके से काम करने की आजादी दे. फिर हम बंटी और बबली की जोड़ी से सामना करने को पूरी तरह से तैयार हैं. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबली

के जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//