Search

 
 
 

भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा : माले

 
Ranchi: इंडिया गठबंधन की झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए भाकपा माले राज्य कमेटी ने तमाम झारखंडियों व इंडिया गठबंधन के समर्थकों को बधाई दिया है. माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्य में भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष करने वाली ताकतों ने कॉरपोरेट लूट के खिलाफ बेमिसाल जनादेश दिया है. भाकपा माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने निरसा सीट से और चंद्रदेव महतो ने सिंदरी सीट से भाजपा को शिकस्त दिया है. राज्य कमेटी निरसा व सिंदरी की जनता के प्रति आभार प्रकट करती है. कहा कि पार्टी बगोदर सीट जीत नहीं पायी है. हम जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं. धनवार सीट भी पार्टी नहीं जीत पायी. एके राय, महेंद्र सिंह व गुरुदास चटर्जी की परंपरा को सदन एवं सड़कों के संघर्षों में भाकपा माले विधायक आगे बढ़ायेंगे. इंडिया गठबंधन के वादों और पार्टी के चुनावी संकल्पों को पूरा करने में भाकपा माले अपनी भूमिका को बढ़चढ़ कर निभायेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्थानीयता व विकास के मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा. पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व विधायक विनोद सिंह व राज्य कमेटी सदस्य राजकुमार यादव झारखंड में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के लिए आगे बढ़ेंगे. इसे भी पढ़ें - झार">https://lagatar.in/jharkhand-election-result-hemantkalpana-soren-won-by-8-thousand-votes/">झार

चुनाव परिणाम: हेमंत,कल्पना,जयराम,सुदिव्य,स्टीफन,शशि भूषण मेहता जीते,जानें कौन कहां से जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही