Search

 
 
 

भाजपा ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया

 
Ranchi : भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि इरफान अंसारी ने एक्स पर पोस्ट किया था कि नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल मे बंद कर दिया है. मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार @bjp jhark को जला कर भस्म कर देगी. साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला कर राख कर देगा. जनता से अपील की कि सीता मां के एक एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापस लायें.

इरफान के बयान से सनातन धर्म को मानने वालों को घोर आघात पहुंचा

इस बयान से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता महावीर सिंह ने इरफान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. महावीर सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि इस बयान से वे आहत हैं. भारत देश के सनातन धर्म को मानने वालों को घोर आघात पहुंचा है. प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव, अधिवक्ता रविंद्र साहू, सुबोध कांत शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही