Ranchi: शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड मामले पर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि बीजेपी पहले धंधा देती है और फिर उद्योगपतियों से चंदा वसूलती है. उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड मामले की गहन जांच की जरूरत है. चुनावी बॉन्ड विवरण के खुलासे को लेकर अस्पष्टता पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस माध्यम से बड़ा लाभ हुआ है. उन्होंने कहा, ``भाजपा ने इन विवरणों को छुपाने की कोशिश की जो कि संदेह पैदा करता है. ठाकुर ने कहा, 15 फरवरी 2024 को इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक घोषित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से मोदी सरकार एसबीआई के माध्यम से जुड़ी जानकारी को रोकने का प्रयास करने लगी. उन्होंने कहा जैसे-जैसे इलेक्टोरल बांड डेटा का विश्लेषण आगे बढ़ेगा, भाजपा के भ्रष्टाचार के कई मामले स्पष्ट सामने आएंगे. हम यूनिक (विशिष्ट) बॉन्ड आईडी नंबरों की भी मांग करते रहेंगे, ताकि हम दाताओं का प्राप्तकर्ताओं से सटीक मिलान कर सकें.
बीजेपी पहले देती है धंधा, फिर वसूलती है चंदा- राजेश ठाकुर
Last Updated: Mar 15, 2024 12:00 AM (IST)