: झारखंड की जनता को ठग रहे हैं चोर-चोर मौसेरे भाई- रघुवर
एक ही खंभे पर लगा झंडा बना चर्चा का विषय
डिमना चौक पर झामुमो का झंडा सालों पहले से लगा हुआ देखा जाता था. झामुमो समर्थकों का भी कहना है कि उनकी ओर से ही झामुमो का झंडा लगाया गया है, लेकिन गुरुवार की सुबह जब झामुमो समर्थक पहुंचे तब देखा कि झंडे के ठीक उपर भाजपा का झंडा लहरा रहा है. भाजपा का झंडा देखकर झामुमो समर्थकों ने मोबाइल कैमरे से तस्वीर ले ली और वरीय नेताओं को भेज दी.भन्नाये हुये हैं झामुमो समर्थक
झामुमो के झंडे के उपर भाजपा का झंडा लग जाने से झामुमो समर्थक और नेता पूरी तरह से भन्नाये हुये हैं. वे दबी जुबान आक्रोश तो व्यक्त कर रहे हैं. लेकिन घंटों बाद भी भाजपा के झंडे को उतारने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं. झामुमो के झंडे के उपर भाजपा का झंडा लगा होना गुरुवार को चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-goods-of-escalator-installed-at-tatanagar-station-are-not-available/">जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का नहीं मिल रहा सामान [wpse_comments_template]

Leave a Comment