Search

 
 
 

संगठन विस्तार में जुटी भाजपा: 15 दिसंबर तक बूथ कमेटियों के गठन का लक्ष्य

Ranchi News : प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि संगठन विस्तार का काम तय समय में पूरा करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनाई गई है. जिला एवं मंडल कार्यसमिति का गठन 10 नवंबर तक और प्रदेश व जिला मोर्चा समितियों का गठन 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. शक्ति केंद्रों, प्रकोष्ठों और विभागों की संरचना 30 नवंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए फैसलों पर अमल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सांगठनिक संरचना के गठन की समय-सीमा तय कर दी है. इसके लिए प्रमंडल और मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.

 

15 दिसंबर तक पूरा होगा बूथ स्तर तक का गठन

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि संगठन विस्तार का काम तय समय में पूरा करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना बनाई गई है. जिला एवं मंडल कार्यसमिति का गठन 10 नवंबर तक और प्रदेश व जिला मोर्चा समितियों का गठन 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. शक्ति केंद्रों, प्रकोष्ठों और विभागों की संरचना 30 नवंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है.

 

वहीं, 15 दिसंबर तक बूथ कमेटियों के गठन की समय-सीमा निर्धारित की गई है. जमीनी स्तर पर काम को गति देने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और मोर्चा अध्यक्षों को सात दिनों की प्रवास योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया गया है.

 

छह प्रमंडलों में बनाए गए प्रभारी

सांगठनिक कार्यों के समन्वय और निगरानी के लिए छह प्रमंडलों की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है. कोल्हान प्रमंडल का जिम्मा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, संथाल परगना का प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और धनबाद का प्रभार प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन को सौंपा गया है. वहीं, दक्षिणी छोटानागपुर की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, पलामू की प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और हजारीबाग प्रमंडल की कमान प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह को दी गई है.

 

महामंत्रियों को मिली मोर्चों के गठन की कमान

विभिन्न मोर्चों की सांगठनिक संरचना को समय पर पूरा कराने के लिए तीनों प्रदेश महामंत्रियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके तहत गणेश मिश्रा को किसान, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है. अमर कुमार बाउरी को ओबीसी एवं युवा मोर्चा का जिम्मा मिला है, जबकि मनोज सिंह को महिला एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही