Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने संथाल आदिवासी बेटा को दिया बड़ा सम्मानः बाबूलाल मरांडी

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ओडिशा सरकार के नव मनोनित मुख्यमंत्री मोहन मांझी, दो उप मुख्यमंत्री केवी सिंहदेव और प्रभाती परीदा को बधाई दी है. कहा कि भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि पर जनता जनार्दन की सेवा करने के लिए संथाल आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाना गौरव की बात है. ओडिशा की नव निर्वाचित राज्य सरकार प्रदेश की जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर होगी. डबल इंजन की सरकार डबल विकास के मार्ग को प्रशस्त करेगी. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है. सबका साथ, सबका विकास भाजपा की नीति, नीयत और संकल्प में शामिल है. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि उड़ीसा की भाजपा सरकार जनता की सरकार बनकर गांव,गरीब,किसान दलित,वंचित की सेवा में समर्पित रहेगी. इसे भी पढ़ें -पलामू:">https://lagatar.in/shopkeeper-dies-due-to-heat-stroke/">पलामू:

 मिठाई दुकानदार की लू लगने से मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही