Search

 
 
 

भाजपा ने अशोक चव्हाण को दिया इनाम, जायेंगे राज्यसभा, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव को भी मिला टिकट

 
 New Delhi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात और हाल ही में कांग्रेस छोड़ पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को ओडिशा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मयंक भाई नायक, डॉ. जशवंत सिंह और गोविंद भाई ढोलकिया को गुजरात से टिकट

गुजरात से जो प्रत्याशी बनाये गये हैं, उनमें मयंक भाई नायक, डॉ. जशवंत सिंह और गोविंद भाई ढोलकिया शामिल हैं. अशोक चव्हाण के अलावा महाराष्ट्र से अजीत गोपछड़े, मेधा कुलकर्णी को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है. खबरों के अनुसार भाजपा ने 15 राज्यों की 56 सीटों पर होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आज बुधवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की. मध्य प्रदेश से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के साथ उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर उम्मीदवार बनाये गये है.

धर्मेंद्र प्रधान को नहीं  मिला राज्यसभा का टिकट 

बता दें कि ओडीशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने वैष्णव को समर्थन देने की घोषणा कर चुका है. 2019 में भी बीजद पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव के समर्थन में थी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित तीन अन्य निवर्तमान भाजपा सांसदों में से किसी को भी टिकट नहीं दिया गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही