Search

भाजपा ने सांसद रमेश बिधूड़ी को दिया कारण बताओ नोटिस, बसपा सांसद के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

New Delhi : भाजपा ने भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए रमेश बिधूड़ी को आज कारण बताओ नोटिस जारी किया. भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर   असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए दक्षिण दिल्ली के सांसद से जवाब मांगा है.                                                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

ओम बिरला ने  उन शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया

बिधूड़ी ने कल गुरुवार को लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाद में उन शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में बिधूड़ी की टिप्पणी पर खेद जताया था. मुस्लिम सांसद के बारे में बिधूड़ी की विवादास्पद टिप्पणी का वीडियो वायरल हो जाने के बाद विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ सदन से निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की मांग की है. लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने उन्हें आगाह किया है और इस तरह के अपराध की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment