Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में अपने हाथ एक बड़ा संघर्ष लेने वाली है BJP : दिलीप सैकिया

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बीजेपी झारखंड में अपने हाथ में एक बड़ा संघर्ष लेने वाली है. राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी. यह कहना है झारखंड बीजेपी के प्रभारी, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद दिलीप सैकिया का. दिलीप सैकिया तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर झारखंड आये हैं. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने झारखंड में काफी अच्छे काम किये थे. इसके विपरीत गठबंधन की सरकार में राज्य में विकास कार्य ठप पड़ गया है. महिलाओं पर अपराध बढ़ गये हैं. लॉ एंड ऑर्डर की हालत बिगड़ गई है. भ्रष्टाचार चरम पर है. इन सब मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जायेगी. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modi-people-forced-to-sleep-hungry-the-country-is-uniting-against-injustice/">राहुल

गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, जनता भूखे पेट सोने पर मजबूर, अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है

कल विधायक दल की बैठक में भी होंगे शामिल

दिलीप सैकिया ने कहा कि अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान वे कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. गुरुवार को होने वाली बीजेपी विधायक दल के बैठक में भी हिस्सा लेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सांगठनिक कामकाज को लेकर चर्चा के साथ-साथ उनका फीडबैक भी लेंगे. वहीं राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा बनाई जायेगी. झारखंड के सभी बीजेपी सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की तैयारी करेंगे. इसे भी पढ़ें- साकची">https://lagatar.in/police-beat-up-a-sidewalk-shopkeeper-near-sakchi-bata-chowk-uproar/">साकची

बाटा चौक के पास पुलिस ने फुटपाथी दुकानदार को पीटा, हंगामा

प्रवास के पहले दिन लोहरदगा में दिलीप सैकिया 

दिलीप सैकिया के झारखंड प्रवास के पहले दिन लोहरदगा में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे हैं. लोहरदगा में भाजपा नेताओं की कैरो मंडल कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद वे सर्किट हाउस में जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद होटल नॉवेल्टी में जिले के बुद्धिजीवियों के साथ नेताओं की बैठक करेंगे. दिलीप सैकिया के साथ लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य साहू, भाजपा के प्रमंडलीय प्रभारी बालमुकुंद सहाय, भाजपा के जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा सहित कई नेता मौजूद रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही