Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी : मोदी

कहा, लेफ्ट-कांग्रेस सिर्फ विश्वासघात करती हैं
Ambasa : मिशन त्रिपुरा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा के अंबासा और गोमती में चुनावी रैली को संबोधित किया. कहा कि अब विकास का डबल इंजन रुकने वाला नहीं है. कांग्रेस और वामपंथियों के शासन ने त्रिपुरा को विकास के हर पैमाने पर पीछे धकेल दिया था. लेकिन पिछले 5 साल में त्रिपुरा को डबल इंजन की सरकार के जरिए विकास की पटरी पर लाया गया है. त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं है. त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो हर पार्टी का झंडा दिख रहा है. 5 साल पहले अगर किसी ने दूसरी पार्टी का झंडा लगा दिया तो पूरे घर को आग के हवाले कर दिया जाता था. अब बीजेपी की सरकार ने डर और हिंसा से त्रिपुरा को मुक्ति दी है. उन्होंने कहा, कांग्रेस और लेफ्ट के लोग छल-कपट में जुटे हैं, कुशासन के पुराने खिलाड़ियों ने हाथ मिला लिया है. इनको जाने वाला एक-एक वोट त्रिपुरा को पीछे धकेल देगा. इसलिए आपको केवल कमल के सामने वाला बटन दबाना है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, नतीजे दो मार्च को आएंगे.

लेफ्ट और कांग्रेस ने विश्वासघात किया

अंबासा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया. कहा कि उन्होंने पांच साल पहले राज्य को HIRA बनाने का वादा किया था, उस पर काम किया. HIRA का मतलब- Highway, Internet, Railways, Airways की कनेक्टिविटी से है. मोदी ने कहा, त्रिपुरा चुनाव की मेरी ये पहली जनसभा है. यहां मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में लोग हमें आशीर्वाद देने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार आदिवासियों के प्रयासों को पहचानने और उन्हें सम्मान देने के अपने निरंतर कदमों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में आदिवासी लोगों के योगदान को सामने लाने की कोशिश करती है.

पहले केवल वामपंथी कैडर को योजनाओं का लाभ मिलता था

पीएम ने कहा, पहले त्रिपुरा में केवल वामपंथी कैडर को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था, लेकिन अब हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. पुलिस थानों तक पर सीपीएम कैडर का कब्जा था लेकिन बीजेपी सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है. त्रिपुरा में गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम जारी है. पिछले आठ वर्षों में तीन गुना से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर त्रिपुरा में बिछाए जा चुके हैं. त्रिपुरा दक्षिण एशिया का `गेटवे` बनने की ओर अग्रसर है. त्रिपुरा में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी करने का काम तेजी से हो रहा है. गांवों को जोड़ने के लिए लगभग 5,000 किमी नई सड़कों का विकास किया गया है. त्रिपुरा को माता त्रिपुरा सुंदरी का आशीर्वाद मिला हुआ है और बीजेपी सरकार एक और `त्रिशक्ति` के साथ राज्य की शक्ति को और मजबूत कर रही है. पहली शक्ति `आवास`, दूसरी है `आरोग्य`(स्वास्थ्य) और तीसरी `आय` है. मोदी ने कहा, बीजेपी ने पिछली सरकार के बांसों की कटाई और व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को खत्म कर दिया है. इस कदम से आदिवासी समुदाय को काफी फायदा हुआ है. आज बांस के उत्पाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहे हैं.

केरल में आपस में ‘कुश्ती’ लड़ रहे हैं, जबकि त्रिपुरा में ‘दोस्ती’ कर रहे हैं

मोदी ने अपनी दूसरी रैली में गोमती में विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया तो भारतीय जनता पार्टी के शासन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस शासन ने युवाओं और महिलाओं के सपने चूर-चूर कर दिए थे. उन्होंने त्रिपुरा में कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और वाम दल केरल में आपस में ‘कुश्ती’ लड़ रहे हैं, जबकि त्रिपुरा में ‘दोस्ती’ कर रहे हैं. मोदी ने राज्य में शांति व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा त्रिपुरा में आज शांति है तो यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं. अपनी संस्कृति को हीन भावना से देखने वाले लेफ्ट और कांग्रेस वालों ने ना तो अतीत में कुछ किया और ना ही आगे कोई संभावना है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-jewelery-shop-robbed-in-broad-daylight-in-mandar/">रांची

: मांडर में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में लूट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही