Search

 
 
 

ओडिशा में भाजपा सरकार,आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने ली सीएम पद की शपथ

 
Bhubaneswar : भाजपा के आदिवासी नेता एवं चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने बुधवार को यहां एक समारोह में ओडिशा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पटनागढ़ से विधायक केवी सिंह देव तथा निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.                                                        नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

माझी विस चुनाव में चौथी बार विधानसभा के लिए चुने गये 

पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे माझी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधानसभा के लिए चुने गये.  उन्होंने क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की. जनता मैदान में राज्यपाल रघुवर दास ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  यह पहली बार है कि जब ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है. समारोह में मोदी के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम, अश्विनी वैष्णव और अन्य शामिल हुए. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे.

समारोह मे पूर्व सीएम  नवीन पटनायक भी शामिल हुए

समारोह में ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए. भाजपा को पहली बार ओडिशा में स्पष्ट जनादेश मिला जिससे बीजू जनता दल (बीजद) का 24 साल पुराना शासन खत्म हो गया. राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 78 सीट हासिल कर सत्ता में आयी, जबकि पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद को 51, कांग्रेस को 14, माकपा को एक सीट मिली तथा तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे.  

प्रवति परीदा नीमपाडा सीट से पहली बार विधायक बनीं

प्रवति परीदा नीमपाडा सीट से पहली बार विधायक बनीं. पेशे से ओडिशा हाईकोर्ट में वकील हैं. प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रही हैं. कनकवर्धन सिंह ने पटनागढ़ सीट से 6 बार विधायक रहे हैं. ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं. उनकी पत्नी भाजपा सांसद रह चुकी हैं.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही