Search

 
 
 

यहां की जमीन अडानी को बेच रही भाजपा सरकार : जेपी पटेल

 
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने केरेडारी क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क महाभियान Hazaribagh:  इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क महाभियान चलाया. उन्होंने दर्जनों पंचायतों का दौरा करते हुए जनसभा एवं डोर टू डोर कैंपेन किया. कैंपेन करते हुए कांग्रेस के पक्ष में हाथ छाप पर वोट देने का आह्वान किया. जनसंपर्क अभियान में बडकागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पटेल का भरपूर साथ दिया. वहीं झामुमो के जिला प्रभारी संजीव बेदिया भी कदम से कदम मिलाते नज़र आये. कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ जुटी. चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी के बावजूद हर जनसभाओं में लोगों का सैलाब उमड़ता रहा. जय प्रकाश भाई पटेल ने इस दौरान विस्थापितों सहित आम लोगों से संवाद स्थापित किया. जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पता है विस्थापन यहां की बड़ी समस्या है. इस समस्या की देन भाजपा है. हमने हमेशा टेकलाल बाबू के पदचिन्हों पर चलते हुए इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी है. राष्ट्रीयकरण या सरकारी कंपनियां तो फिर भी ठीक थीं, उनसे अधिकारों का हनन रोका जा सकता था, परंतु अदानी जैसी प्राइवेट कंपनियों के हाथों अब भाजपा की सरकार यहां की जमीनों को बेचने का काम कर रही है. उनके वादे हमेशा से खोखले रहे हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-lok-sabha-constituency-is-far-away-from-development-will-do-all-round-development-rajkumar/">हजारीबाग

लोकसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर, करेंगे चहुंमुखी विकास : राजकुमार

हमने लड़ी है विस्थापितों की लड़ाई : जेपी भाई पटेल

उन्होंने कहा कि जमीन हमारी, कोयला हमारा, मजदूर भाई हमारे, सब कुछ हमारा मगर हमें बदले में सिर्फ छल और कपट मिला. हिस्सेदार की जगह हमें नौकर बनाया गया है. आगे कहा, यह सब कुछ इसलिए मुमकिन हो सका क्यूंकि यहां का सांसद उसी पार्टी से है जिसने कभी इन समस्याओं पर संसद में अपना मुंह तक नहीं खोला. विरोध में एक शब्द नहीं निकले. चुपचाप हजारीबाग को बिक जाने दिया. पटेल ने ग्रामीणों से वादा करते हुए कहा कि संसद में जाने के बाद विस्थापन नीति में सुधार कर उसे जमीनी रूप से लागू करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी.

जनसंपर्क के दौरान ये रहे मौजूद

जनसंपर्क के दौरान विधायक अंबा प्रसाद, संजू बेदेया, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, नीलकंठ महतो, सुरेश साव, चंदन गुप्ता, जितनी देवी मुखिया, सुरेश राम, दिनेश साव, सुखदेव प्रसाद यादव, राजेश साव, मकसूद आलम, मेहंदी हसन, राजेंद्र प्रजापति, नरेश साव, उमेश साव, चिंतामणि, भागीरथ साव, मोहन साव, दिलीप गिरी महावीर गंजू, लाल बिहारी गंजू, पुरानगंज लाल सोनी, मनोज, गणेश, विजय, आवेश अंसारी, संतोष शर्मा, शंकर राम, अशोक भाई पटेल, जयकुमार महतो, बोदला लाल महतो आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-released-the-list-of-star-campaigners-for-the-fifth-phase-of-jharkhand/">कांग्रेस

ने झारखंड के पांचवें चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही