Ranchi : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया है कि झारखंड में एनडीए की ही सरकार बनेगी. कहा कि भाजपा ही झारखंडवासियों के अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम है. आईएएनएस से बातचीत के क्रम में कहा, भाजपा ने साफ कर दिया है कि झारखंड की जमीन और रोटी पर उनका अधिकार है. हमारी बहनों, माताओं और भाइयों की संपत्ति छीनकर घुसपैठियों को देने का किसी को अधिकार नहीं है. मैं आपसे कह रहा हूं, गुमराह मत होइए, भाजपा की ही सरकार बनेगी और दो तिहाई बहुमत से बनेगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आर्टिकल 370 पर दिए बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसा. कहा कि भाजपा संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
झारखंड में भाजपा की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी: गौरव भाटिया
Last Updated: Nov 15, 2024 12:00 AM (IST)