Search

 
 
 

झारखंड में एनआरसी लागू करेगी भाजपा सरकारः शिवराज सिंह चौहान

 
Ranchi: केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठिए बढ़ रहे हैं. संथालपरगना क्षेत्र में घुसपैठ के कारण डेमोग्राफी में बड़ा परिवर्तन आया है. आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% पहुंच घटी. इसके अतिरिक्त सामान्य आबादी भी प्रभावित हुई है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/kolkata-trainee-doctor-rape-murder-case-cbi-files-charge-sheet-against-main-accused-sanjay-roy/">

 कोलकाता  :  ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामला, सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की 

भाजपा का विस्तृत घोषणा पत्र जारी होगा

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का विस्तृत घोषणा पत्र जारी होगा. झारखंड में एनडीए सरकार बनते ही एनआरसी लागू कर घुसपैठियों की पहचान करेगी. चुन-चुन कर देश से बाहर निकालेगी. राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाए जा रहे, वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जा रहे. यह सब वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हो रहा. आज राज्य में सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने या सत्ता परिवर्तन की लड़ाई नहीं है, बल्कि राज्य की रोटी मतलब रोजगार, माटी मतलब जमीन और बहन बेटियां, तीनों को बचाने की लड़ाई है.

घुसपैठिये स्थानीय सरकार पर भी कर रहे कब्जा

घुसपैठिये आते हैं, यहां बसते हैं. आदिवासी बहन बेटियों से शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़पते हैं. रुबिका पहाड़िया जैसी बेटी की टुकड़ों में काटकर निर्मम हत्या हुई है. अंकिता को जलाकर मार दिया गया. घुसपैठिए अब आदिवासी बेटियों से शादी कर स्थानीय सरकार पर भी कब्जा कर रहे. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/congressmen-did-water-satyagraha-for-cleanliness/">हजारीबाग:

झील की सफाई के लिए कांग्रेसियों ने किया जल सत्याग्रह 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही