Search

 
 
 

असम, पश्चिम बंगाल के रुझानों से भाजपा  बमबम, पीएम मोदी शाम में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के रुझानों से भाजपा बमबम है. पश्चिम बंगाल में ममता का किला ढहता दिख रहा है. असम में हिमंता की सूनांमी है. पार्टी ने भारी बढ़त बना ली है.
 

 New Delhi :  पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के रुझानों से भाजपा बमबम है. पश्चिम बंगाल में ममता का किला ढहता दिख रहा है. असम में हिमंता की सूनांमी है. पार्टी ने भारी बढ़त बना ली है.

 

ताजा रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा लगभग 167 सीटों पर आगे चल रही है.  असम में पार्टी 95 सीटों पर बंपर बढ़त बनाए हुए है.

 

पुडुचेरी में भी भाजपा सरकार की वापसी हो रही है. इन रूझानों से भाजपा में जश्न का माहौल है.

 

खबर है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5 बजे नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे. वहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और जीत की बधाई देंगे.

 

जानकारों के अनुसार खास कर पश्चिम बंगाल में भाजपा का यह प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि बंगाल लंबे समय से क्षेत्रीय दल वामपंथी दल और टीएमसी का गढ़ रहा है.

 

ऐसे में भाजपा की इस बढ़त से बंगाल की राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है. जहां तक असम का बात है तो भाजपा की  पकड़ यहां लगातार मजबूत बनी हुई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही