Search

 
 
 

झारखंड के संसाधनों पर भाजपा की गंदी नजर हैः कल्पना

 
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शुक्रवार को भवनाथपुर, विशुनपुर, मंझगांव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशाल जनसभाओं में केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों पर भाजपा की गंदी नजर है. यह समय है कि झारखंड के लोग अपने राज्य और अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े हों. कल्पना सोरेन ने लोगों को याद दिलाया कि झारखंड सरकार ने उनके हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने हजारों लोगों का बिजली बिल माफ किया. मंईयां सम्मान पेंशन, राशन और विदेश में पढ़ाई के लिए विशेष योजनाओं को लागू कर झारखंड की जनता को राहत दी है. हेमंत सोरेन एकमात्र नेता हैं, जो झारखंड के लोगों की परेशानियों में उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी के अंतर पर भी सवाल उठाए और कहा कि भाजपा केवल खोखले वादों और दिखावे की राजनीति में विश्वास करती है. कल्पना सोरेन ने लोगों को आश्वस्त किया कि झामुमो झारखंड के मूल मुद्दों रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण के लिए संजीदगी से काम कर रहा है. हेमंत सोरेन ही वह नाम हैं जो इन सभी मुद्दों पर जनता के साथ खड़े हैं. जनसभाओं में उमड़े विशाल जनसमूह ने कल्पना सोरेन के प्रति विश्वास और झामुमो के प्रति समर्थन को दर्शाया. उन्होंने झारखंड के विकास, सम्मान और संसाधनों की रक्षा के लिए झामुमो को समर्थन देने की अपील की, ताकि झारखंड के लोगों के हितों और अधिकारों को संरक्षित किया जा सके. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lashed-out-at-mahavikas-aghadi-mva-vehicle-has-no-tyres-no-brakes-women-are-being-abused/">पीएम

मोदी महाविकास अघाड़ी पर बरसे,  कहा, एमवीए की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं, महिलाओं को गाली दी जा रही है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही