Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2024 चुनाव पार लगाने के लिए भाजपा ने झारखंड में चुन लिया अपना ‘पंच’

Advertisement
Advertisement
बाबूलाल, मुंडा, रघुवर, अन्नपूर्णा और आशा लकड़ा 2024 में होंगे भाजपा का चेहरा Ranchi : भाजपा ने झारखंड में 2024 के लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है. 2024 में झारखंड में पार्टी की वैतरणी पार लगाने वाले चेहरे भी पार्टी ने तलाश लिया है. भाजपा इस बार 5 नेताओं पर दांव खेलने वाली है. आदिवासी और पिछड़े वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने अपना ‘पंच’ चुन लिया है. इन पांच नेताओं में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा शामिल हैं. बाबूलाल मरांडी ने अपने 2 पुराने सहयोगियों के साथ 2 नये चेहरे पर दांव खेला है. बाबूलाल अपने साथ इन चारों नेताओं को पार्टी का चेहरा बनाकर चुनावी समर में कूद चुके हैं. बाबूलाल 17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक के लिए राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों के लिए संकल्प यात्रा पर निकल चुके हैं. इस यात्रा को लेकर बने बैनर-पोस्टर में बाबूलाल के साथ इन चारों नेताओं को शामिल किया गया है.

आदिवासी, पिछड़े कार्यकर्ताओं और वोटर्स को संदेश देने की कोशिश

प्रदेश भाजपा का यह नया पोस्टर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को कई संदेश दे रहा है. पार्टी में अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के समर्थकों की काफी संख्या है. इसके अलावा ये दोनों प्रदेश के बड़े नेता माने जाते हैं. अर्जुन मुंडा जहां भाजपा का एक बड़ा आदिवासी चेहरा हैं, वहीं ओबीसी कार्यकर्ताओं और पिछड़ी जाति के बीच रघुवर काफी लोकप्रिय हैं. अन्नपूर्णा देवी और आशा लकड़ा को पोस्टर में शामिल कर बाबूलाल जनता के बीच यह संदेश भी देने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा महिलाओं को भी पार्टी में सम्मान और पद दे रही है. इससे पिछड़े और आदिवासी महिला वोटर्स के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत हो सकती है.

सालों बाद मुंडा-रघुवर की प्रदेश भाजपा के पोस्टर में सम्मानजनक वापसी

किसी भी पार्टी का पोस्टर उसका चेहरा होता है. 2014 के बाद भाजपा का चेहरा तेजी से बदलता रहा. 2014 में जब रघुवर दास मुख्यमंत्री बने थे, तब पार्टी के पोस्टर से अर्जुन मुंडा गायब हो गये थे. इसके बाद 2020 में जब दीपक प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष बने, तब अर्जुन मुंडा के साथ-साथ रघुवर दास भी गायब हो गये थे. पार्टी के पोस्टरों में सिर्फ दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी नजर आ रहे थे. बाबूलाल मरांडी पार्टी के पोस्टर के महत्व को समझते हैं. यही वजह है कि उन्होंने जातिगत और सामाजिक समीकरण का जोड़-घटाव करने के बाद यह पोस्टर जारी किया है. इसे भी पढ़ें – लोहरदगा">https://lagatar.in/crpf-jawan-shot-himself-in-lohardaga-died/">लोहरदगा

में सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही