Search

 
 
 

भाजपा ने पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, लोकसभा में दो बजे से पेपर लीक बिल पर चर्चा संभव

माना जा रहा है कि लोकसभा में दोपहर दो बजे से पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो सकती है. सत्तापक्ष और विपक्ष इसे लेकर कल सहमत हो गये थे. स्पीकर ने इस बिल पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय रखा है.
 
ओम बिरला

NewDelhi : आज मंगलवार को की कार्यवाही शुरू होने के पूर्व भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. वे अपने हाथों में तख्तियां लिये आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. भाजपा सांसदों ने पेपर लीक को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की. बता दें कि भगवंत मान इस बात को नकार चुके हैं कि पंजाब में किसी भी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है,  

 

 
लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक के लिए स्थगित

आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी सदस्य वेल में आ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. बता दें कि आज पर लीक से जुड़े बिल पर सदन में चर्चा किया जाना तय हुआ था. कल सोमवार को सभी दलों के बीच सहमति बन गयी थी.

 

 
लेकिन आज फिर लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया. य़ह देख अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि सदन चलने दें. उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में गतिरोध नहीं होना चाहिए. कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए. कितने समय तक चर्चा हो, यह पक्ष-विपक्ष मिलकर तय करेंगे. इसके बाद भी हंगामा रुकते नहीं देख स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. 


उधर राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिये जाने की  खबर आयी. बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष में हंगामा करना शुरू कर दिया.  हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिये गये. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी


माना जा रहा है कि लोकसभा में दोपहर दो बजे से पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो सकती है. सत्तापक्ष और विपक्ष इसे लेकर कल सहमत हो गये थे. स्पीकर ने इस बिल पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय रखा है.   


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही