Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को रहने लायक नहीं छोड़ा- दीपिका पांडे सिंह

Ranchi : सोमवार को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया. जहां दुमका की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की गई. वहीं सत्ता पक्ष की विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि महिला की सुरक्षा और सम्मान के लिए बीजेपी आवाज उठा रही है. अंकिता के लिए भाजपा के केंद्रीय नेता तक उनके परिजनों से मुलाकात की, लेकिन सुनीता खाखा का हाल जाने कोई भी भाजपा नेता नहीं पहुंचे. पढ़ेंं - विधानसभा">https://lagatar.in/special-session-of-assembly-saryu-rai-told-minister-banna-gupta-you-are-a-corrupt-minister/">विधानसभा

का विशेष सत्र : सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता से कहा- आप एक भ्रष्ट मंत्री हैं
इसे भी पढ़ें - सदर">https://lagatar.in/155-security-personnel-removed-from-sadar-hospital-appealed-to-cm-hemant-said-put-the-government-back-to-work/">सदर

अस्पताल से हटाये गये 155 सुरक्षाकर्मियों ने सीएम हेमंत से लगायी गुहार, कहा- काम पर वापस रख लीजिए सरकार

आपकी नहीं भाजपा नेता और विधायकों की बात कर रहे हैं

इसपर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खुद गया था उन्हें देखने. इसपर दीपिका पांडे ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम आपकी बात नहीं कर रहे हैं भाजपा नेता और विधायकों की बात कर रहे हैं. दीपिका पांडे की यह बात सुनते ही भाजपा विधायक अपने कुर्सी से खड़े हो गए और इसका विरोध करने लगे. दीपिका सिंह पांडे ने यहां तक कह दिया यह भाजपा वाले लोग बाबूलाल मरांडी को भाजपा में रहने लायक नहीं छोड़ा है.
इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-48-votes-in-favor-of-government-zero-votes-in-opposition-house-adjourned-indefinitely/">BIG

BREAKING : सरकार के पक्ष में पड़े 48 वोट, विपक्ष में शून्य, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित  

प्रदीप यादव किस पार्टी की ओर बोल रहे- रणधीर सिंह 

सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी और प्रदीप यादव बोलने के लिए खड़े हुए तो भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने इसका विरोध किया. रणधीर सिंह ने कहा कि प्रदीप यादव किस पार्टी की ओर से सदन में अपनी बात रख रहे हैं यह स्पीकर को स्पष्ट करना चाहिए. वहीं बीच में दीपिका सिंह ने कहा कि इसमें स्पष्ट करने की क्या बात है सच सभी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें - विधायकों">https://lagatar.in/assam-cm-himanta-biswas-name-came-up-in-buying-mlas-we-want-to-tell-that-we-have-majority-figures-in-the-house-hemant/">विधायकों

को खरीदने में असम CM हिमंत बिस्वा का नाम सामने आया, हम बताना चाहते हैं कि सदन में हमें बहुमत का आंकड़ है – हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही