Search

 
 
 

भाजपा ने हमको कहीं का नहीं छोड़ा: सूरज मंडल

 
Ranchi: पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की तारीख फाइनल होते ही पार्टी के अंदर बागवत शुरू हो गई है. पूर्व सांसद और बीजेपी नेता सूरज मंडल ने चंपाई सोरेन को पार्टी में शामिल किये जाने को लेकर चंपाई और बीजेपी दोनों पर हमला किया है. कहा है कि बीजेपी ने मुझे क्या दिया. उसने तो मुझे रोड पर लाकर खड़ा कर दिया है. 10 साल में मोदी जी के नाम पर बीजेपी वालों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हीमंता बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए मंडल ने कहा कि दोनों झारखंड में आकर ऊलजुलूल बोलते रहते हैं. उन्हें झारखंड के माटी के बारे में आखिर पता क्या है. चंपाई सोरेन पर बरसते हुए मंडल ने उनकी तुलना कौआ से कर दी. कहा कि सांसद रहते उन्होंने चंपाई को घंटी छाप पर विधानसभा चुनाव जिताया था. सूरज मंडल रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

मंडल ने दिशोम गुरु को भी नहीं छोड़ा

सूरज मंडल ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी नहीं छोड़ा. कहा कि वे गुरु नहीं हैं. उन्हें मैंने 40 हजार वोट से हराया था. दिशोम गुरु के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी उन्होंने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर हमला किया. कहा कि एकीकृत बिहार में जो आरक्षण की सीमा थी उसे आज गड़बड़ा दिया गया है. आदिवासी आरक्षण और ओबीसी के बीच खाई की बात करते हुए उन्होंने ओबीसी नौजवानों से लड़ाई के लिए तैयार होने का आह्वान किया. मंडल ने कहा कि आज पहाड़िया, काल, महली, खड़िया, बिरहोर, असुर, घटवाल, खेतोड़ी ये आठ ट्राइबल जातियों का हक कहां है इस राज्य में. आरक्षण के सवाल पर शेख हसीना को हटना पड़ा. ज्यादा दिन किसी की हकमारी सही नहीं है. कहा कि जिसने ओबीसी आरक्षण की सीमा 27 से 14 किया और जो फिर 27 करने की बात कर रहे हैं, उन दोनों की सरकार झारखंड में नहीं बननी चाहिए. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही