Search

 
 
 

भाजपा में ऐतिहासिक निर्णय लेने की क्षमता : शिवलाल महतो

 
Ramgarh: भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता करने आए शिवलाल महतो ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के विकास में विस्थापन सबसे बड़ी समस्या है और इस समस्या का हल सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से ही हो सकता है. इसीलिए मैंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया. भारतीय जनता पार्टी में ऐतिहासिक निर्णय लेने की क्षमता है. धारा 370 का मामला हो राम जन्मभूमि का मामला हो, नोटबंदी, तीन तलाक का मामला हो या कोरोना महामारी का मामला हो, सभी देशवासियों की जान बचाने में भूमिका निभाई. कार्यक्रम में रामगढ़ विधानसभा के सह प्रभारी रणजीत पांडे, विजय जायसवाल, कैंट मंडल के अध्यक्ष सूर्यवंशी श्रीवास्तव, जिला मंत्री बसु तिवारी मीडिया प्रभारी भीमसेन चौहान, राजीव रंजन, बृजेश पाठक, वरुण सिंह, आईटी सेल प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, जय किशोर ठाकुर, शिवकुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/65-percent-voting-in-simdega-district-enthusiasm-shown-among-voters/">सिमडेगा

जिले में 65 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही