Search

 
 
 

भाजपा मुख्यालय गुलजार, झामुमो कार्यालय में पसरा सन्नाटा

 
Ranchi: झारखंड के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता संगठन से मिले टास्क को लेकर गांव-कस्बे पहुंच रहे हैं. पार्टी दफ्तरों में वॉर रूम और सोशल मीडिया सेल एक्टिव हो गया है. पार्टी ऑफिस नेताओं और कार्यकर्ताओं से गुलजार है. झारखंड की विपक्षी पार्टी भाजपा का प्रदेश कार्यालय वॉर रूम में बदल चुका है. पार्टी के सभी विभाग, मोर्चा और प्रकोष्ठ के नेता एक्टिव हैं, लेकिन सत्ताधारी दल झामुमो का कैंप कार्यालय चुनावी मौसम में वीरान पड़ा हुआ है. दिन के 12:15 में पार्टी के दफ्तर में एक भी नेता और कार्यकर्ता नजर नहीं आये. रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा का प्रदेश मुख्यालय गुरुवार दोपहर 12:21 बजे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से गुलजार था. प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, मंत्री सरोज सिंह समेत कई नेता पहुंचे हुए थे. लोकसभा चुनाव को लेकर व्यवस्था संबंधी टोली की बैठक शुरू हुई और पार्टी के नेता और पदाधिकारी बैठक में पहुंचे. एक बजे तक पार्टी के कई पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे और अपने-अपने कार्यों में लग गये. भाजपा ने चुनाव कार्यों को लेकर अपने दफ्तर में अच्छा मैनेजमेंट कर रखा है. लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टेड फ्लाईट, घोषणा पत्र और आरोप पत्र समेत कई तरह के कार्यों के लिए अलग से विंग तैयार कर लिया है. यहीं से सारी गतिविधियां ऑपरेट हो रही है और उसकी मॉनिटरिंग हो रही है. गुरुवार दोपहर 12:15 बजे रांची के हरमू रोड स्थित झामुमो के कैंप कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था. कार्यालय खुला था, लेकिन वहां कोई नेता या कार्यकर्ता नजर नहीं आया. झामुमो के सभी बड़े नेता अपने-अपने क्षेत्र में हैं. रांची में प्रदेश स्तर के दर्जनों पदाधिकारी हैं, लेकिन उस वक्त दफ्तर में कोई नहीं पहुंचा था. पार्टी कार्यालय चुनाव की सामग्रियों से पटा हुआ था. पार्टी के बैनर, पोस्टर और झंडे कई बोरों में भरकर रखे हुए थे. यहीं से सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी के झंडे और बैनर भेजे जाएंगे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-plan-kill-a-worker-bharat-mala-road-construction-company-for-refusing-pay-50-lakh-levy-two-criminals-aman-sahu-gang-arrested/">Exclusive:

50 लाख लेवी देने से आनाकानी करने पर भारत माला सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की हत्या की थी योजना, अमन साहू गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही