Search

चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर भाजपा ने की बैठक, बनाई रणनीति

चंपई सरकार हेमंत सोरेन पार्ट-2 बनेगी तो भाजपा करती रहेगी विरोध : भानु प्रताप शाही

Ranchi : चंपई सोरेन सरकार विधानसभा में सोमवार को बहुमत साबित करेगी. इसे लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने विधायक दल की बैठक की और अपनी रणनीति तैयार की. बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक सीपी सिंह, बिरंची नारायण, रामचंद्र चंद्रवंशी, जेपी पटेल, राज सिन्हा, मनीष जायसवाल, अमित मंडल, केदार हाजरा, अनंत ओझा, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, किशुन दास, केदार हाजरा, समरी लाल, कोचे मुंडा, भानु प्रताप शाही, आलोक चौरसिया, नारायण दास मौजूद थे. बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि चंपई सोरेन सरकार कल विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से यह नहीं लगता कि यह सरकार जनहित के लिए बनी है. कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने शपथ के बाद स्वयं कहा है कि वे हेमंत सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. इसलिए स्पष्ट है कि चंपई सरकार हेमंत सरकार पार्ट-2 है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जैसे भ्रष्टाचार, खान-खनिज की लूट, महिला उत्पीड़न, युवाओं के खिलाफ निर्णय, बेरोजगारों को धोखा, किसानों को धोखा दिया यह सरकार उसी को आगे बढ़ाएगी. ऐसे हालात में भाजपा फिर इस सरकार के कारनामों का भी प्रबल विरोध करेगी. सदन में पार्टी विश्वास प्रस्ताव के विरोध में रहेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जब भ्रष्टाचार में पकड़े गए तो आदिवासी का रोना-रोने लगते हैं. लेकिन अब रोना धोना नहीं चलने वाला.राज्य की जनता इनके कारनामों को जान चुकी है. हेमंत सोरेन ने स्वयं से संवैधानिक संकट पैदा करने की कोशिश की. फरार होकर रांची में प्रकट होते ही 400से अधिक ट्रांसफर किए. गिरफ्तारी की सूचना दिए जाने के बाद ईडी को बिना बताए राजभवन चले गए. भाजपा ने कभी भी अस्थिरता की बात नहीं की. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया और करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/speakers-in-tribal-unity-maharally-said-hemant-was-implicated-tribals-should-remain-united-in-24/">आदिवासी

एकता महारैली में वक्ताओं ने कहा- हेमंत को फंसाया गया, 24 में एकजुट रहें आदिवासी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp