Search

 
 
 

भाजपा ने धनबाद विधानसभा के नए मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित

 
Dhanbad : भाजपा ने धनबाद में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में धनबाद विधानसभा के सातों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया. झारखंड विधानसभा के प्रभारी सुनील पासवान ने कहा कि हेमंत सरकार ने अवैध कारोबार के रिकॉर्ड बनाए हैं. हेमंत सोरेन ने युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया था. भाजपा झारखंड के युवाओं के साथ खड़ी है और 23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली आयोजित करेगी. युवा आक्रोश रैली झारखंड की निकम्मी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद के कार्यकर्ताओं का इतिहास रहा है कि जो प्रण लेते हैं उसे संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाते हैं. रांची में आयोजित युवा संकल्प रैली में धनबाद के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे. समारोह में को महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, महामन्त्री मानस प्रसून, उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, पंकज सिन्हा, रीता प्रसाद, विभा रानी सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-is-trying-to-end-sc-st-reservation-amitesh/">धनबाद

: भाजपा एससी-एसटी आरक्षण खत्म करने की फिराक में- अमितेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही