Search

 
 
 

एक्शन में भाजपा, चार बागी नेता छह साल के लिए निष्कासित

 
Ranchi :  प्रदेश भाजपा ने बागी नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार चार बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इसमें शिवशंकर सिंह, राजकुमार सिंह, विकास सिंह और विमल बैठा का नाम शामिल हैं. इन नेताओं को पार्टी लाइन से अलग हटकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है. भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया है कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है. सभी नेता जमशेदपुर से हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही