Ranchi: वर्ष 2023 में भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में चलेगी. सरकार के खिलाफ अक्रामक रूख अख्तयार करेगी. प्रदेश भाजपा आगामी 11 अप्रैल को रांची में हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ महारैली का आयोजन करेगी. यह निर्णय शुक्रवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया. बैठक में बूथ सशक्तिकरण, राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम सहित विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों की हुई विस्तृत चर्चा हुई और कई टॉस्क दिया गया. बैठक में पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ राजस्तरीय विशाल प्रदर्शन की घोषणा की गई. इसे पढ़ें- बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-legislature-party-meeting-strategy-made-to-encircle-the-government-in-the-house/">बीजेपी
विधायक दल की बैठक, सदन में सरकार को घेरने की बनी रणनीति
पोल : त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार का अनुमान, नगालैंड में वापसी के संकेत, मेघालय में एनपीए को बढ़त की उम्मीद
विधायक दल की बैठक, सदन में सरकार को घेरने की बनी रणनीति
अब चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए
प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को अब चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए. हम सभी को अब अपने कार्यों की गति चौगुनी करनी है. उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के साथ हम अन्य सांगठनिक कार्यक्रमों को तेजी से धरातल पर उतारना है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो साथ ही जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों के पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता भी बढ़चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधि एक सिक्के के दो पहलू हैं. उन्होंने पार्टी का सूत्र सभी कार्यकर्ता को काम एवं सभी काम केलिए कार्यकर्ता पर अमल करने पर जोर दिया.कहा गया कि राज्य सरकार ऑक्सीजन पर चल रही है. भ्रष्ट निकम्मी सरकार अपनी नाकामियों, विफलताओं से घिरती जा रही. प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को अब एक धक्का देने की आवश्यकता है. उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड एवं जिला स्तर पर हुए प्रदर्शन के बाद आगामी 11अप्रैल को रांची में विशाल प्रदर्शन की घोषणा की. कहा कि कार्यकर्ता हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ अभियान में पूरी तरह जुट जाएं.पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मत प्राप्त करना है
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण कार्यक्रमों और नीतियों के आधार पर पिछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मत प्राप्त करना है.कहा कि विरोधियों की बौखलाहट एवम सत्ता लोलुपता ने मोदी सरकार की लोकप्रियता को लगातार बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ता एवम सहयोगी दलों के साथ 35करोड़ मत प्राप्त करके केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार का सपना साकार करेगी. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संपन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने केलिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आगामी 22मार्च को धनबाद में बिहार दिवस, 30मार्च को रांची में राजस्थान दिवस जबकि 1अप्रैल को जमशेदपुर में उड़ीसा दिवस मनाया जायेगा. इसे भी पढ़ें- एग्जिट">https://lagatar.in/exit-polls-bjp-govt-again-in-tripura-signs-of-return-in-nagaland-npa-expected-to-rise-in-meghalaya/">एग्जिटपोल : त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार का अनुमान, नगालैंड में वापसी के संकेत, मेघालय में एनपीए को बढ़त की उम्मीद
Leave a Comment