Search

 
 
 

चक्रधरपुर नगर परिषद के “मिशन वसूली” की भाजपा ने डीसी को दी जानकारी

 
Chakradharpur:  चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में वृद्धि रोकने, एनएच 75 में चेकपोस्ट बनाकर टैक्स वसूली नहीं करने, विकास योजनाओं में लूट रोकने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय में उपायुक्त के नाम पत्र सौंपकर जांच करने की मांग की. उपायुक्त की अनुपस्थिति में उनके ओएस को मांग पत्र सौंपा गया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-examination-department-of-kolhan-university-has-released-the-result-of-ug-semester-five/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर फाइव का परिणाम किया जारी

एनएच 75 में चेक पोस्ट बनाकर की जा रही वसूल

भाजपा नेताओं ने मांग पत्र सौंपने के पश्चात कहा कि होल्डिंग टैक्स में अत्यधिक बढ़ोतरी से आम जनता काफी परेशान है. एनएच 75 पर भलियाकुदर एवं पोटका में चेकनाका लगाकर अवैध वसूली की जा रही है. वर्षों से बंदोबस्त गुदड़ी बाज़र के दुकानों के भाड़े में अत्यधिक बढ़ोतरी से व्यापारी वर्ग परेशान है. नगर परिषद में टेबुल टेंडर कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है. स्वच्छता के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है.  वार्डों में नवनिर्मित नालियों एवं सड़कों की स्थिति दयनीय हो गई है. रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सरकारी नियमों के विरुद्ध पार्किंग का निर्माण किया गया है.

 भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, पवन शंकर पांडेय, ललित गिलुवा, शेष नारायण लाल, राजू प्रसाद कसेरा, संजय पासवान, पप्पू षाड़ंगी, सीमा मुखी, गौतम रवानी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-june-thirteen-ranchi-police-is-conducting-raids-in-search-of-miscreants-rap-did-a-flag-march-in-ranchi-main-road-in-the-first-round-ed-asked-rahul-50-questions-congress/">शाम

की न्यूज डायरी ।।तेरह जून ।। उपद्रवियों की तलाश में रांची पुलिस कर रही छापेमारी ।। रांची मेन रोड में रैफ ने किया फ्लैग मार्च ।।पहले दौर में ईडी ने राहुल से पूछे 50 सवाल ।। राहुल से ईडी की पूछ ताछ के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन ।।झारखंड बिहार में पुरुषों की औसत उम्र महिलाओं से अधिक ।।इसके अलावा बिहार की खबरें और वीडियो देखें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही