Search

 
 
 

राहुल पर ओबीसी का अपमान करने का बेतुका आरोप लगाकर हमारी समझ का अपमान कर रही है भाजपा : कपिल सिब्बल

 
NewDelhi : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मोदी उपमान संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान करने का आरोप लगाने के लिए भाजपा के दो नेताओं पर शनिवार को निशाना साधा. कहा कि ये लोग इस तरह के बेतुके आरोप लगाकर लोगों की बुद्धिमत्ता का अपमान कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : ओमान">https://lagatar.in/oman-fugitive-zakir-naik-spews-venom-against-india-converts-hindu-woman/">ओमान

: भगोड़े जाकिर नाइक ने भारत के खिलाफ जहर उगला, हिंदू महिला का कराया धर्मांतरण

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया

बता दें कि सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर केरल की वायनाड संसदीय सीट से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि गांधी की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा. सूरत की अदालत ने मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें गुरुवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई थी. इसे भी पढ़ें : सांसदी">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-today-at-1-pm-wayanad-congress-will-celebrate-black-day/">सांसदी

छिन जाने को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1 बजे, वायनाड कांग्रेस ब्लैक डे मनायेगी

सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक  

हालांकि अदालत ने राहुल को जमानत देते हुए उनकी सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक भी लगा दी थी, ताकि वह फैसले को चुनौती दे सकें. इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में गांधी पर ओबीसी का अपमान करने का आरोप लगाया था. कपिल सिब्बल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर: राहुल ने ओबीसी का अपमान किया. इस प्रकार के बेतुके आरोप लगाकर आप हमारी बुद्धिमत्ता का अपमान’ कर रहे हैं. याद करें कि यूपीए के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा के सदस्य चुने गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही