Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा बड़ी पार्टी है : सीता सोरेन

Ranchi: बीजेपी की दुमका लोस प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा है कि विस चुनाव में बीजेपी उन्हें कहीं से भी टिकट दे, जनता उन्हें जिता देगी. सीता ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है. उसका सबकुछ दिल्ली से तय होता है. विस चुनाव में टिकट देने को लेकर पार्टी जो फैसला लेगी, वह मुझे मान्य होगा. सीता ने यह भी कहा कि वह खुद तो चुनाव लड़ना चाहती ही हैं. यह भी चाहती हैं की उनकी बेटी भी विस का चुनाव लड़े. चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर सीता ने खुशी जताई है. वहीं हेमंत सोरेन कैबिनेट में शामिल होने वाले रामदास सोरेन पर कड़ी टिप्पणी की. कहा कि रामदास तो क्या किसी को भी मंत्री बनाया जा सकता है. मुख्यमंत्री सबकुछ अपनी इच्छा के मुताबिक करते हैं. उन्हें चाहिए की पार्टी के सभी विधायकों को मंत्री बना दें. जब जनता के पास जाने का वक्त है, तब वे मंत्री बना रहे हैं. इसे भी पढ़ें - वेलफेयर">https://lagatar.in/welfare-cinema-hall-will-now-become-a-mall-proposal-placed-in-sainik-welfare-board/">वेलफेयर

सिनेमा हॉल अब बनेगा मॉल, सैनिक कल्याण बोर्ड में रखा गया प्रस्ताव
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही