Search

 
 
 

लातेहार: भाजपा संयमित व संगठित पार्टी है - कर्मवीर

 
Latehar: भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला इकाई की एक बैठक जिला कार्यालय में अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होने लातेहार जिला के सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की. संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक संयमित और संगठित पार्टी है. आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लगातार देश की बागडोर थामी है. प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत चहुमंखी विकास कर रहा है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को ले कर कई चर्चा की और अभी से ही इसमें जुट जाने की अपील की. कर्मवीर ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है. इस सरकार ने जो वायदे किये थे, उसे पूरा करने में सफल नहीं हो पायी है. मंच का संचालन जिला महामंत्री बंसी यादव व धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने किया. जिला अध्यक्ष ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया. बैठक में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, पूर्व विधायक प्रकाश राम व हरिकृष्णा सिंह, प्रदेश का समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, अवधेश सिंह चेरो, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री नीलम देवी, कल्याणी पांडेय, उमेश सिंह, त्रिवेणी साहू, महताब आलम, बबन पासवान, शीला देवी व मंगल उरांव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - BSF">https://lagatar.in/bsf-director-general-nitin-aggarwal-special-dg-khurania-removed-daljit-singh-chaudhary-given-additional-charge/">BSF

महानिदेशक नितिन अग्रवाल, विशेष डीजी खुरानिया हटाये गये, दलजीत सिंह को अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही