Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संकल्प यात्रा से भाजपा को जनता का मिल रहा समर्थन : लक्ष्मण टुडू

Advertisement
Advertisement
Ghatshila :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की 12 अक्टूबर को संकल्प यात्रा है. राजस्टेट मैदान में यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उक्त बातें पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. बताया कि बाबूलाल 81 विधानसभा में संकल्प यात्रा कर रहे हैं. इससे भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने लोगों से सभा में शामिल होकर अपना समर्थन देने का आग्रह किया है.

भाजपा की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही जनता

लक्ष्मण टुडू ने कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर जनता पूरी तरह से हताश और निराश है. राज्य की जनता एक बार फिर भाजपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है. भाजपा के कार्यकाल में विकास की गंगा बह रही थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में  मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, विजय पांडेय, संजय तिवारी, रंगलाल महतो, कौशिक कुमार, सुभाष माहली, पोल्टु सरदार सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही