Search

 
 
 

उधार के सिंदूर से सुहागन कर रही है बीजेपी : झामुमो

 
  • अमर बाउरी को भाजपा विधायक दल का नेता और जेपी भाई पटेल को सचेतक बनाए जाने पर झामुमो और कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमर बाउरी को विधायक दल का नेता और जेपी भाई पटेल को पार्टी का सचेतक बनाए जाने पर झामुमो और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि ये नेता उधार के सिंदूर हैं, जिनकी दुल्हन बीजेपी बनना चाहती है. उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि वे कब तक बीजेपी के साथ रहेंगे. जो विधायक हमारा नहीं हुआ, तो बीजेपी का क्या होगा. कहा कि उनकी चिंता नीलकंठ सिंह मुंडा जैसे समर्पित भाजपा नेताओं को लेकर नहीं है. अब जिन्हें आप दूसरे दलों से लाये हैं, उन आयातित नेताओं के अंदर रहकर संगठन से लेकर सदन तक की राजनीति करनी होगी. मनोज पांडे ने कहा कि जो लोग पांच साल तक दूसरे दलों के नेता के रूप में काम कर रहे थे, मोदी जी की आलोचना करते थे, उन्हें आज महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल गई हैं. जबकि नीलकंठ सिंह मुंडा व अनंत ओझा जैसे समर्पित विधायक हाशिये पर हैं.


https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/86.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपने लोगों पर भरोसा नहीं- कांग्रेस

वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने भाजपा विधायक दल के नए नेता अमर बाउरी और सचेतक जेपी भाई पटेल को बधाई देते हुए कहा है कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपने लोगों पर भरोसा नहीं है. जिस तरह से बीजेपी में उधार पर लाने वालों को तरजीह दी जा रही है, वास्तव में यह पार्टी विद डिफरेंस ही ऐसा कर सकती है.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-excise-department-raids-against-illegal-liquor-trade-five-arrested/">रांची

: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी, पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही