Search

 
 
 

भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग : सन्नी शुक्ला

 
भाजपा के खिलाफ झामुमो युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन Medininagar: पलामू झामुमो युवा मोर्चा, ने भाजपा के खिलाफ गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भाजपा, ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने जबकि संचालन उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया. युवा मोर्चा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में लोकतंत्र की हत्या की है. झूठे आरोप लगा रहा कर षड्यंत्र रच कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस्तीफा देने पर मजबूर किया. एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग करते हुए भाजपा विपक्ष के सभी नेताओं को परेशान करने में लगी है. भाजपा, ईडी, सीबीआई, गोदी मीडिया के सहयोग से लोकतंत्र को खत्म कर रही है. सन्नी शुक्ला ने कहा कि हेमंत सोरेन ने ईडी को बताया की 2007 से अबतक उन्होंने कोई ज़मीन कभी खरीदी ही नहीं, पर झूठा केस 2009 के ज़मीन का बनाया गया. ये सारा खेल सिर्फ 2024 लोकसभा में देश के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे को चुनाव से दूर करने के लिए रचा गया है. इसे भी पढ़ें-अवैध">https://lagatar.in/illegal-sand-load-4-tractors-seized-action-of-budhmu-police-creates-stir-among-mafias/">अवैध

बालू लोड 4 ट्रैक्टर जब्त, बुढ़मू पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

हेमंत सोरेन को परेशान करने का आरोप

वहीं सन्नू सिद्धिकी ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को समाप्त कर दिया है, जनता अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री को परेशान करने का बदला भाजपा से जरूर लेगी. इस मौके पर उपाध्यक्ष असफर रब्बानी वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, बबलू शाहनवाज, संगठन सचिव शाहबाज खान, व्यवसाय मोर्चा के अध्यक्ष दीपू चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ललन चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मिकु तिवारी, बबलू चौधरी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सचिव फैजल सैयद, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सिन्हा उपाध्यक्ष करण राज तिवारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/there-is-no-threat-to-the-government-will-vote-in-support-lobin/">सरकार

को कोई खतरा नहीं, समर्थन में करेंगे वोटः लोबिन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही