Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा का सदस्यता अभियान नहीं, संगठन पर्व है, झारखंड में 22 से शुरू होगा सदस्यता पर्वः डी पुरंदेश्वरी

-भाजपा ने संगठन पर्व 2024 में 11.35करोड़ सदस्यता के साथ पार किया 11 करोड़ का लक्ष्य Ranchi: विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में स्थगित पार्टी का सदस्यता संगठन महापर्व अब 22 दिसंबर से विधिवत प्रारंभ होगा. इसको लेकर रविवार को नगड़ी रांची स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड की सदस्यता प्रभारी एसह आंध्रप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सांसद डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम अभियान नहीं बल्कि संगठन महापर्व है. भाजपा यह संगठन महापर्व अन्य पर्व की तरह अपने विशाल परिवार के साथ मनाती है.

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. पार्टी ने वर्ष 2014 में ऑनलाइन के माध्यम से सदस्यता कार्यक्रम को प्रारंभ किया था. जिसमें पूरे देश में 9 करोड़ सदस्य बने थे. आज चार राज्यों जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड को छोड़कर जिसमें विधानसभा चुनाव के कारण सदस्यता कार्यक्रम स्थगित था, के बावजूद पार्टी ने अब तक देश भर में 11 करोड़ के लक्ष्य को पार करते हुए 11.35करोड़ सदस्य बना लिए हैं. चार राज्यों में सदस्य पूरी होने के बाद यह संख्या 14 करोड़ तक जा सकती है. भाजपा के कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा कर दिखाते हैं.

भाजपा विचारों और कार्यकर्ताओं की धनी पार्टी

भाजपा विचारों और कार्यकर्ताओं की धनी पार्टी है. हमारे पास देश के लिए जीने मरने का जज्बा है. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय हमारे नेता के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. सदस्यता पर्व के माध्यम से हम प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचना है.

अब पार्टी संगठन महापर्व में जुट गई हैः बाबूलाल

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व के बाद अब पार्टी संगठन महापर्व में जुट गई है. संगठन महापर्व का लक्ष्य सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी भाजपा का निर्माण. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने पार्टी को पूरा आशीर्वाद दिया है. भले हम विधानसभा चुनाव में संख्या बल में पीछे रह गए लेकिन 59 लाख लोगों का समर्थन भाजपा को मिला है. चुनाव एक पड़ाव है लेकिन हम जनता के बीच बार बार जायेंगे. अपने नीतियों कार्यक्रमों के माध्यम से जायेंगे. सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी भाजपा ही विकसित झारखंड का आधार है. झारखंड से लोकतंत्र विरोधी, राष्ट्रविरोधी, विकास विरोधी ताकतों से लड़ने केलिए भाजपा के संघर्षशील और मजबूत संगठन को को निरंतर गति देनी है.

भाजपा के कार्यकर्ता चुनौतियों को अवसर में बदलने का जानते हैं हुनरः डॉ लक्ष्मीकांत

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनौतियों को अवसर में बदलने का हुनर जानते हैं. यह सदस्यता महापर्व का कार्यक्रम मजबूत और संघर्षशील भाजपा बनाने का अवसर है. यह पर्व कार्यकर्ताओं का समाज से संपर्क, संबंध बढ़ाने का अवसर है. यह पर्व नए नेतृत्व को भी गढ़ता है. कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि सदस्यता संगठन महापर्व के माध्यम से हमें प्रदेशभर में भाजपा की नई राजनीतिक सुगंध को पहुंचाना है. यह पर्व लोकसंग्रह और शक्ति संचय का भी पर्व है.

भाजपा की विचार यात्रा भारतीय विचारों से परिपूर्णः नागेंद्र त्रिपाठी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की विचार यात्रा भारतीय विचारों से परिपूर्ण है जबकि समाजवाद, पूंजीवाद, साम्यवाद जैसे विचार विदेशी प्रभाव से प्रभावित है. विकसित भारत का संकल्प भारत को गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण को दूर करके ही पूरा किया जा सकता है. एकात्म मानव दर्शन अंत्योदय का चिंतन और कार्यान्वयन ही विकसित भारत बनाने में सहायक है. भाजपा के विचारों और कार्यक्रमों को हमें जन-जन तक बार-बार ले जाना है. भाजपा केवल चुनाव केलिए नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्र की प्रगति में जोड़ने केलिए संकल्पित है. राष्ट्र विरोधी शक्तियां भारत को तोड़ने केलिए दिन रात सक्रिय हैं. जिनकी योजना को भाजपा कार्यकर्ता ही विफल कर सकते हैं.

15 और 16 को सभी जिलों में आयोजित होंगी कार्यशालाः कर्मवीर

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से सदस्यता महापर्व के कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि प्रदेश के तर्ज पर आगामी 15 एवं 16 दिसंबर को सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित होगी. जिसने प्रदेश से नेता शामिल होंगे. जबकि 18 और 19 दिसंबर को सभी 515 मंडलों में कार्यशाला का आयोजन होगा. 22 दिसंबर को सदस्यता महापर्व का विधिवत शुभारंभ होगा. 25 दिसंबर को झारखंड निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर प्रदेश भर में सदस्यता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसे भी पढ़ें - शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-reached-solapur-maharashtra-expressed-doubt-on-evm-said-elections-should-be-conducted-through-ballot/">शरद

पवार महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे, EVM पर संदेह जताया, कहा, बैलेट से चुनाव करवाये जायें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही