Search

 
 
 

भाजपा संविधान बदलने की तैयारी में : केएन त्रिपाठी

 
लातेहार में आयोजित राजद की बैठक मे केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया Latehar: राष्ट्रीय जनता दल, लातेहार जिला की एक बैठक स्थानीय होटल द ब्लिस में आयोजित की गयी. बैठक में चतरा संसदीय के इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव व मंच संचालन जिला प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव ने किया. बैठक में राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने का संकल्प लिया. मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने कहा कि आने वाला समय देश में बहुत ही विकट होने वाला है. भाजपा संविधान बदलने की तैयारी कर ही है. आज समाज में असंतोष बढ़ता जा रहा है. उन्होंने आसन्न लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है. वहीं जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि लातेहार जिला में राजद बहुत मजबूत है. चतरा संसदीय क्षेत्र से इंडी गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को विजयी बनाना है. इस बैठक में बलि यादव, सुरेश राम, दिलेश्वर यादव, भोला सिह, उपेंद्र, रंजीत कुमार यादव उर्फ बिजली व पवन राम समेंत राजद के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोहरदगा">https://lagatar.in/pm-said-in-lohardaga-bar-law-will-be-used-against-corrupt-in-coming-five-years/">लोहरदगा

में बोले पीएम: आने वाले पांच साल में भ्रष्टाचारियों पर चलेगा कानून का डंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही