Search

 
 
 

ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर रही भाजपा : आम आदमी पार्टी

 
Chandwa, Latehar: आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू-चतरा लोकसभा प्रभारी नरेंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा वाले व्हाट्सएप ग्रुप चलाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य कल्याण आदि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आज भाजपा के प्रत्याशी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. श्री चौबे स्थानीय होटल में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा अनैनिक हथकंडों को अपना कर देश में विद्वेष फैला रही र्है. भाजपा सामने से वार नहीं कर रही है बल्कि पीछे से इडी व सीबीआई का इस्तेमाल कर वार कर रही है. नरेंद्र चौबे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्टेरोल बांड के जरिए बहुत बड़ा घोटाला किया है. प्रधानमंत्री इलेक्टेरोल बांड पर कुछ नहीं बोलने को तैयार हैं. जनता के सवालों से भाग रहे हैं. मंगलसूत्र व मछली इन चीजों पर वह अपना बयान दे रहे हैं. उन्होने चतरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को जिता कर संसद में भेजने की बात कही. मौके पर मीडिया प्रभारी मुकेश दुबे, प्रमोद कुमार पांडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश उपध्यक्ष रिंकू खान, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, संजय दुबे, अंकित तिवारी व इरफान बाबा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-नरेंद्र">https://lagatar.in/narendra-modi-will-become-pm-for-the-third-time-the-country-will-be-first-nagendra-nath-tripathi/">नरेंद्र

मोदी बनेंगे तीसरी बार पीएम, देश होगा अव्वल: नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही