Search

 
 
 

पहले चरण में भाजपा दो तिहाई सीट जीत रही, बनने जा रही एनडीए सरकारः शिवराज सिंह

 
Ranchi: केंद्रीय़ मंत्री सह झारखंड बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा पहले चरण में दो तिहाई सीट जीत रही, झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. झारखंड में जेएमएम के कुशासन का अंत होगा और भाजपा के सुशासन का सुर्योदय होगा. वे गुरुवार को बगोदर, देवघर में चुनाव जनसभा और प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को भी रसोई गैस सिलेंडर देगी. कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने एलान किया है कि कांग्रेस झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को केवल 450 रूपए में सिलेंडर देगी. जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और माले वाले देशभक्त नहीं हैं. इसे भी पढ़ें -डबल">https://lagatar.in/if-double-engine-government-is-formed-then-love-jihad-and-land-jihad-will-be-uprooted-yogi-adityanath/">डबल

इंजन की सरकार बनी तो लव जिहाद व लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे- योगी आदित्यनाथ

अन्याय, अत्याचार की अति

जेएमएम सरकार में अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा है. चारों तरफ केवल अत्याचार और लूट मची है. कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और माले के ये जितने भी नेता हैं, ये जनता को लूट रहे हैं, हेमंत सोरेन सरकार में हर चीज़ के रेट तय हैं. यहां सरकारी दफ्तरों में बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है. सोरेन सरकार जल जीवन मिशन का पैसा भी डकार गई. इतना ही नहीं मनरेगा और गरीबों के पक्के आवास का पैसा भी गठबंधन की सरकार ने हजम कर लिया.

पेपर लीक की होगी सीबीआई जांच

हेमंत सोरेन सरकार ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. 25-25 लाख रूपए लेकर पेपर लीक करवाए गए हैं. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाई जाएगी और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी और कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें -लोहरदगा:">https://lagatar.in/block-bjp-paid-tribute-to-sadhnu-bhagat/">लोहरदगा:

पूर्व मंत्री सधनू भगत को प्रखंड भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही