Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा IT-सेल हेड अमित मालवीय पर यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस ने कहा, भाजपा उन्हें तुरंत पद से हटाये...

  New Delhi :  भाजपा IT-सेल हेड अमित मालवीय पर यौन  का आरोप लगे हैं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आज सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अमित मालवीय के खिलाफ लगे आरोपों का खुलासा किया.                                  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें  
  सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि  आरएसएस के  सदस्य शांतनु सिन्हा ने अमित मालवीय पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. जान लें कि शांतनु बंगाल भाजपा के पदाधिकारी राहुल सिन्हा के रिश्तेदार हैं.शांतनु के अनुसार अमित महिलाओं को Five स्टार होटल ले जाते हैं और वहां उनका यौन  शोषण करते हैं.

अमित ने बंगाल में भाजपा ऑफिस में भी महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया

आरोप है कि अमित ने बंगाल में भाजपा ऑफिस में भी महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया. सुप्रिया ने    भाजपा से बंगाल में महिलाओं के लिए न्याय की की. आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने  चाहे वह हाथरस हो, लखीमपुर हो, हमारे सम्मानित एथलीट हों, या बिलकिस बानो हों, लगातार अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया है. सुप्रिया ने पीएम मोदी को सलाह दी कि अब समय आ गया है कि आप महिलाओं के साथ खड़े हों,  भारत की बेटी के साथ खड़े हों.  कहा कि जब तक आप (पीएम मोदी) उनकी दुर्दशा का जवाब नहीं देते, तब तक आपको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है.

  अपराधियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण

सुप्रिया ने आईआईटी-बीएचयू गैंगरेप को लेकर कहा कि इसमें शामिल तीन लोग सक्षम पटेल, कुणाल पांडेर और आनंद चौहान ये सभी पीएम मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं के बेहद करीबी रहे हैं. इसे एक   पैटर्न बताते हुए आरोप लगाया कि  चाहे कुलदीप सिंह सेंगर हो, चिन्मयानंद हो, बृजभूषण हो या अंकिता भंडारी के हत्यारे, वे सभी नरेंद्र मोदी द्वारा संरक्षित भाजपा नेता हैं.

प्रधानमंत्री 63 सीटों पर मिली हार से कुछ सबक सीखेंगे?

सुप्रिया श्रीनेत कहा, हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री 63 सीटों पर मिली हार से कुछ सबक सीखेंगे.  सीखेंगे कि वे लगातार उन लोगों के साथ खड़े नहीं हो सकते जो महिलाओं का शोषण करते रहे हैं.    साथ ही उम्मीद जताई कि NCW अपनी आवाज, विवेक और नैतिकता के आधार पर मामले संज्ञान  लेगी.

अमित मालवीय की कानूनी टीम ने शांतनु सिन्हा को भेजा नोटिस

यौन शोषण के आरोपों पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय की कानूनी टीम ने 8 जून को  आरएसएस के सदस्य शांतनु सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा  है. नोटिस में लिखा गया है कि     उन पर लगाये गये आरोपों की प्रकृति बेहद आपत्तिजनक है, क्योंकि वे मेरे मुवक्किल पर कथित तौर पर किये गये यौन शोषण के झूठे आरोप लगाये गये हैं, यह मेरे मुवक्किल की गरिमा के लिए बेहद खराब बात है और इससे उनकी छवि को नुकसान हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही