Search

 
 
 

भाजपा किसान मोर्चा का धरना, हजारीबाग को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग

 
Hazaribagh: भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को पुराना समाहरणालय में धरना दिया. मोर्चा ने राज्य में अकाल की स्थिति को देखते हुए किसानों को राहत देने और हजारीबाग जिला को अकालग्रस्त क्षेत्र घोषित कराने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश और जिला संगठन के निर्देश पर धरना दिया. भाजपा किसान मोर्चा ने जिलाध्यक्ष नवीन रंजन दुबे के नेतृत्व में धरना दिया. उन्होंने कहा कि अगर हजारीबाग जिले को झारखंड सरकार जल्द सुखाड़ और अकालग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं करती है, तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन किया जाएगा. भाजपा किसान मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जिले में सूखे की स्थिति पर चिंता जताई. धरना के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव थे. इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-the-government-elected-in-maharashtra-was-brought-down-on-the-basis-of-money-mlas-were-given-a-lot-in-assam/">ममता

बनर्जी ने कहा, महाराष्ट्र में चुनी गयी सरकार पैसे के बल गिरायी गयी, विधायकों को असम में बहुत कुछ दिया गया…
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह नगर पश्चिमी मंडल प्रभारी अनिल मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी सुरेन्द्र मोदी व विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के हजारीबाग प्रभारी भोला साहु व सह प्रभारी डॉ. बिनोद ठाकुर मौजूद थे. धरना कार्यक्रम को मनमीत अकेला, सुदेश चन्द्रवंशी, प्रेम सिंह, रेणुका देवी, महेन्द्र राम बिहारी, तनवीर आलम, सरफराज अहमद और नागेंद्र पांडेय ने संबोधित किया.धरने में बैजनाथ साव, चन्द्रशेखर सिंह, पिंटू साव, भैया नितेश, ओमप्रकाश मेहता, रवि कुमार दांगी, मनीष पांडेय, राजेश चंद्रवंशी, अविनाश भरद्वाज, विवेक बरियार, मिथलेश सिंह, रोहित कुशवाहा, सत्येन्द्र पांडेय, जानकी महतो, प्रदीप कुमार सिंह, प्रदीप तिवारी, महेश्वर साव और संजय कुमार के साथ भाजपा किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- बोले">https://lagatar.in/said-rahul-here-is-the-police-rule-modi-ji-is-the-king-congress-mps-in-police-custody-churned-with-rahul-on-gst-inflation/">बोले

राहुल, यहां पुलिस का राज है, मोदी जी राजा हैं, पुलिस हिरासत में कांग्रेस सांसदों ने राहुल संग जीएसटी, महंगाई पर मंथन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही