Search

 
 
 

भाजपा किसान मोर्चा ने मुड़ाल में निकाला बैलगाड़ी जुलूस, किसान चौपाल का भी आयोजन

 
Chakulia : चाकुलिया भाजपा किसान मोर्चा ने सेवा व समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के खेजुरिया गांव से बैलगाड़ी जुलूस निकाला. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु के नेतृत्व में निकला बैलगाड़ी जुलूस खेजुरिया से मुढ़ाल गांव के गौशाला मैदान पहुंच कर किसान चौपाल में तब्दील हो गया. इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रमंडलीय प्रभारी बबलु प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बत्स घोष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माला दे और भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो भी शामिल थे. भाजपा नेताओं ने 23 किसानों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया.

10 महीने पहले बेचे गए धान की राशि अब तक नहीं मिली किसानों को

बत्स घोष की अध्यक्षता में आयोजित किसान चौपाल का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि ने किया. चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि डॉ गोस्वामी ने कहा कि हेमंत सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल में किसान काफी परेशान हैं. विगत 10 महीने पूर्व धान क्रय केन्द्रों में बेचे गए धान की राशि का अब तक राज्य सरकार पूरी तरह भुगतान नहीं कर सकी है. अधिकांश किसानों का कृषि ऋण माफ नहीं हुआ है. चौपाल में पवन साहु ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी सरकार के 7 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में काफी इजाफा हुआ.प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को 6 हजार रुपये प्रति किसान आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. ये भी रहे मौजूद: किसान चौपाल में जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, संजय अग्रवाल, श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो , बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, भाजपा नेता दिलीप महतो, विजय महतो, शचीन्द्र नाथ पाल, गोपनु परिहाड़ी, कमलकांत सिंह, रामहरि कांड, भक्ति श्री पंडा , उत्पल पैड़ा , गंगाराम हाँसदा, भवतारण गिरि, सनत गिरि, मदन गिरि, मनोज बासुरी, कार्तिक पैड़ा, हाबल गिरि, नंद किशोर सिंह मुन्डा, मुन्ना पाल, गौतम बासुरी, नंदलाल पातर, कौशिक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही