Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंकगणित में भाजपा पीछे रही पर वोट में आगेः बाबूलाल

Ranchi: विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सदन में भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अंकगणित में पीछे रही पर वोट में आगे रही. भाजपा के 37.37 फीसदी वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 15.56 फीसदी ही वोट मिले. सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जिन मुख्यमंत्रियों का नाम ले रहे हैं, उनका खौफ आज भी सत्ता पक्ष में दिखाई दे रहा है. उन्होंने चाईबासा के गुदरी का जिक्र करते हुए कहा कि आज लोग वहां जाने से कतरा रहे हैं. सेंदरा कर लोगों को मारा जा रहा है. कानून को जनता हाथ में ले रही है, पुलिस कोई काम की नहीं है. वहां जाकर देखना चाहिए. इसे भी पढ़ें -राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-jp-nadda-lashed-out-at-kharge-called-the-chairman-a-chairleader-raised-questions-on-soros-sonia-relationship/">राज्यसभा

: खड़गे पर बरसे जेपी नड्डा , सभापति को चेयर लीडर कहा था, सोरोस-सोनिया रिश्ते पर सवाल उठाया

डेमोग्राफी का बदलना चिंता की बात

बाबूलाल ने कहा कि डेमोग्राफी का बदलना चिंता की बात है. संताल परगना सबसे ज्यादा प्रभावित है. झारखंड में एनआरसी करा दें तो पता चल जाएगा कि कौन कहां से आया है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में बहाली की चर्चा की गई है, लेकिन सीजीएल रिजल्ट का विरोध हो रहा है. इसकी सीबीआई से जांच कराएं, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. झारखंड की बुनियाद को बर्बाद किया जा रहा है. धान खरीद और मंईयां योजना की चर्चा हो रही है. लेकिन रांची डीसी ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर कहा है कि अयोग्य की पहचान कर पैसा वसूली की जाए. इससे पूरे राज्य की महिलाएं संशकित हैं. सरकार बालू की नीलामी नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि बालू घाटों की नीलामी नहीं होने तक गृह निर्माण के लिए बालू फ्री किया जाए. बालू घाट लूटा जा रहा है. अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास के लिए बालू नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें -सोनाक्षी">https://lagatar.in/sonakshi-broke-her-silence-on-her-pregnancy-said-i-have-just-become-fat/">सोनाक्षी

नो तोड़ी अपनी प्रेग्नेंसी पर चुप्पी, बोली- मैं बस मोटी हो गई हूं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही