Search

 
 
 

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर भाजपा का हल्ला बोल, डीसी कार्यालय तक निकाला आक्रोश मार्च

झारखंड में लगातार सामने आ रहे JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और घोटालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद जिला कमेटी ने शनिवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेमको मोड़ से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई.
 

Dhanbad: झारखंड में लगातार सामने आ रहे JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और घोटालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद जिला कमेटी ने शनिवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेमको मोड़ से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

 

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा. ज्ञापन में परीक्षा से जुड़े कथित घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की गई.

 

मार्च में शामिल भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद से कई प्रतियोगी परीक्षाएं विवादों में रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों में JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिससे राज्य के हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है.

 

भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया, उसी तरह झारखंड सरकार को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाती है तो पार्टी राज्यभर में अपना आंदोलन और तेज करेगी. पार्टी नेताओं ने कहा कि जब तक परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही