Search

 
 
 

दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की हो गिरफ्तारी : सन्नी शुक्ला

 
Palamu: मनातू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप भाजपा नेता पर लगा है. भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग झामुमो युवा मोर्चा, पलामू के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने की है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेता भाजपा मंडल अध्यक्ष महिलाओं का शोषण कर रहे हैं. ये बड़ा सवाल है कि किसी राज्य से जब भी ऐसी खबर आती है तो सभी शोषण करने वाले नेता आखिर भाजपा के ही क्यों होते हैं. झामुमो नेता ने पुलिस से आग्रह किया कि ऐसे गलत कार्य करने वाले व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय. पलामू झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो नहीं करती है. ये लोग महंगाई कम करने के नाम पर सत्ता में आए थे. परंतु आज महंगाई सबसे ज्यादा है. वैसे ही ये लोग संस्कार और महिलाओं की इज्जत की बात करते हैं, परंतु ये लोग इज्जत नहीं करते. भ्रष्टाचार खत्म करने की जगह भाजपा इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में सभी कंपनियों से हफ्ता वसूली भी कर रही है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा इन्होंने ही दिया लेकिन इनके नेताओं से ही बेटियों और महिलाओं को बचाना पड़ेगा. भाजपा अपने नेता को बचाने में लगी है. जब मामला सामने आया तब इस मामले को दबाने की भी कोशिश की गई थी. पुलिस विभाग से आग्रह है कि मुजरिम की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले. जनता के सामने इनकी सच्चाई आ चुकी है. लोकसभा चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-pm-modi-is-a-puppet-of-the-rich-bjp-rss-want-to-change-the-constitution/">राहुल

गांधी ने कहा, पीएम मोदी अमीरों की कठपुतली हैं… भाजपा-आरएसएस संविधान बदलना चाहते हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही