Search

भाजपा  नेता और बिल्डर रमेश सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

रमेश सिंह ने इस मामले की लिखित शिकायत रांची के सुखदेवनगर थाना में सोमवार दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि अगर रांची में धंधा करना है तो हमें रंगदारी देनी होगी.
 
 Ranchi :  भाजपा नेता और बिल्डर रमेश सिंह को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है.यह धमकी उन्हें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर दी गयी है. धमकी देने वाले ने उनसे रंगदारी की मांग की है.

रमेश सिंह ने इस मामले की लिखित शिकायत रांची के सुखदेवनगर थाना में सोमवार दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि अगर रांची में धंधा करना है तो हमें रंगदारी देनी होगी.

 धमकी देने वाले ने चेतावनी भी दी कि अगर वह रंगदारी नहीं देते हैं, तो उन्हें इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.यह पहली बार नहीं है जब रमेश सिंह को इस तरह की धमकी मिली है. इससे पहले भी उन्हें पीएलएफआई को सहयोग नहीं करने पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही