Search

पलामू: भाजपा नेत्री अरूणा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Medininagar: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर रविवार को मेदिनीनगर के प्रथम मेयर सह भाजपा नेत्री अरूणा शंकर ने सतबरवा में हर घर तिरंगा लगाने के लिए तिरंगा झंडा लोगों को सौंपा. पूर्व मेयर अरूणा शंकर ने गाजे बाजे के साथ मेला टांड] काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डोर टू  डोर जाकर तिरंगा झंडा का वितरण किया. इसके तहत सतबरवा में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इस मौके पर प्रथम मेयर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है. कहा कि जैसे हम लोग पर्व, त्योहार मनाते हैं, इसी प्रकार हमलोग स्वतंत्रता दिवस मनाएं और अपने घरों में राष्ट्र ध्वज लगायें. यह राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान है. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनिष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा, सतीश सिंह चेरो,संजय लाल, सुनील गुप्ता,पोंची पंसस अशोक राम व प्रिती गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp