Search

 
 
 

भाजपा नेता बिनोद कुमार सिंह ने हैदरनगर के सड़ैया का किया दौरा

 
Hussainabad ( Palamu) : भाजपा नेता बिनोद कुमार सिंह हैदरनगर प्रखंड के सड़ैया एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया. बिनोद सिंह के समक्ष सड़ैया गांव के ग्रामीणों ने अपनी- अपनी समस्याओं को रखा. बिनोद सिंह ने कुछ समस्याओं का त्वरित निदान कराया. बाकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी से बात करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जो भी समस्याएं है उसे रखें, हमलोग मिलकर उसे हरसंभव दूर करने का प्रयास करेंगे. श्री सिंह ने बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया. कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनें और दूर करने की दिशा में काम करें. सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को कैसे मिले, इस दिशा में प्रयास करें. लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं और उसका लाभ दिलाने का प्रयास करें. मौके पर सड़ैया पंचायत के पंचायत समिति अरुण कुमार, सत्येंद्र यादव, लक्ष्मी विश्वकर्मा, शशि कुमार, विकास पाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-files-prosecution-complaint-against-virendra-ram-read-what-ed-said/">BREAKING

: वीरेंद्र राम के खिलाफ ED ने दाखिल की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन, पढ़िए ED ने क्या कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही