Latehar: लातेहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता चेतलाल रामदास ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्होने लातेहार विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की. भाजपा नेता ने कहा कि भरपूर खनिज क्षेत्र होने के बावजूद लातेहार विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया है. इसे लेकर उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. चेतलाल ने अब तक के हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए प्रयास को नाकाफी बताते हुए युवा को विकास का भागीदार बनाने पर बल दिया. इससे पूर्व भाजपा नेता चेतलाल ने पुष्पगुछ देकर व शाल भेंट कर मुंडा का अभिनन्दन किया. मुंडा ने भाजपा नेता को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाये जाने के लिए कार्य करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-violence-protestors-enter-prime-ministers-residence-sheikh-hasina-leaves-dhaka/">बांग्लादेश
हिंसा : प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुसे, शेख हसीना ने छोड़ा ढाका [wpse_comments_template]
हिंसा : प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुसे, शेख हसीना ने छोड़ा ढाका [wpse_comments_template]
Leave a Comment